फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागा हुआ फार्मासिस्ट सिविल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 का एक फार्मासिस्ट कोरोना टेस्ट होने पर अस्पताल से भागने के बाद वीरवार को खुद ही लौट आया और अस्पताल में दाखिल हो गया। सिविल अस्पताल की पीएमओ सरिता यादव ने बताया कि फार्मासिस्ट को कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। हालांकि अभी उसके टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। फार्मासिस्ट सेक्टर-8 पंचकूला का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस फार्मासिस्ट के एक दोस्त का परिचित पिछले दिनों उनके रूम पर आया था, जोकि अब उत्तर प्रदेश में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद फार्मासिस्ट में भी कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। कोरोना का सैंपल लेने के बाद अचानक बुधवार को फार्मासिस्ट अस्पताल से फरार हो गया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। पुलिस द्वारा फार्मासिस्ट की तलाश में उसके घर पर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला था। आज वह खुद ही अस्पताल में आकर भर्ती हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें