फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैंक खाते से नौ बार में निकाले 6.87 लाख रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर ठगों ने अभयपुर निवासी एक युवक के बैंक खाते से 6 लाख 87 हजार 498 रुपये निकालकर ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे सेक्टर-19 स्थित अपने कार्यालय से घर के लिए निकला था। शाम 7:11 बजे घर पहुंचने के बाद उसके मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने शुरू हो गए।
विज्ञापन

मैसेज चेक करने पर पता चला कि उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी हो चुकी है। रात करीब 8:15 बजे तक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे। पीड़ित ने तुरंत बैंक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने दोस्त के मोबाइल से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें