फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूरजपुर सहित पांच कॉलोनियों में आठ से दस घंटे के बिजली कट, पेयजल संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। सूरजपुर, रजजीपुर, रामपुर सियुड़ी, महादेव कॉलोनी और लेबर कॉलोनी के लोग पिछले करीब एक महीने से बिजली की लंबी कटौती से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहारों के सीजन में भी इन क्षेत्रों में रोजाना आठ से दस घंटे तक बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के ही बिजली बंद कर दी जाती है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पातीं और घरों में पानी नहीं भर पाता। लोगों का कहना है कि कई बार मोटर खराब होने पर तीन से चार दिन तक पानी की समस्या बनी रहती है। मोटर ठीक होने के बाद भी लंबे बिजली कट के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि क्षेत्र की तंग गलियों और सड़कों के किनारे बिजली के खंभे लगाए जाने से तारों का जाल फैला हुआ है। इससे हादसे होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही बिजली की लाइनों को बिछाने का काम जल्द पूरा करवाया जाए और बिजली बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें