फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी अधिकारी के बैंक लॉकर से 39 लाख 85 हजार रुपये हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार, आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ डॉक्टर रवि विमल के सेक्टर 11 स्थित बैंक लॉकर से 39 लाख 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। एसीबी ने आरोपी डॉक्टर को दोबारा अदालत में पेश किया जहां से उसका पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर रवि विमल, जो पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे। उन पर करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल का निलंबन रद्द करने के बदले 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। हालांकि, बातचीत के बाद 5 लाख रुपये की राशि तय हुई थी, जिसे लेते हुए 26 सितंबर को एसीबी की टीम ने डॉक्टर रवि विमल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच और छापेमारी जारी

एसीबी ने छानबीन के दौरान डॉक्टर के बैंक लॉकर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह राशि किसी अन्य अवैध गतिविधि से जुड़ी हुई है। इससे पहले एसीबी ने रिमांड के दौरान आरोपी डॉक्टर के घर से 1.02 करोड़ रुपये बरामद किए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत एसीबी के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें