फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसानों को 34,000 करोड़ रुपये का भुगतान, धान की खरीद 150 लाख मीट्रिक टन के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की मंडियों में धान की आमद जारी है और अब तक 151 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) की आमद हो चुकी है। साथ ही खरीद ने भी 150 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर लिया है। किसानों को अब तक 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। अब तक 11 लाख से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में बाढ़ के चलते धान की खरीद की धीमी गति से शुरुआत हुई थी। सरकार ने धान की फसल खराब होने के कारण खरीद का लक्ष्य घटाकर 175 एलएमटी कर दिया था जबकि पहले 185 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य था। कृषि विभाग के अनुसार अभी खरीद जारी है और वह 175 एलएमटी के लक्ष्य को जल्द ही हासिल कर लेंगे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि धान की खरीद, उठान और भुगतान का कार्य जोरों पर है। पटियाला जिला अत तक 96,852 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान कर सबसे आगे है। अब तक 135 एलएमटी धान का उठान हो चुका है जो अब तक खरीदी गई कुल फसल का लगभग 90 प्रतिशत बनता है। हालांकि कई मंडियों से उठाने की शिकायतें भी आ रही थीं और इनको दूर करने में विभाग लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें