फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का फैंसी नंबर बेचने के नाम पर 2.05 लाख रुपये ठगे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फैंसी नंबर बेचने के नाम पर 2.05 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पीयूष है जो कि लुधियाना का रहने वाला है। वह गाड़ी के नंबरों की खरीद फरोख्त का धंधा करता है। दूसरे आरोपी का नाम विशाल है, उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर -4 निवासी मोक्ष गर्ग ने 10 नवंबर 2021 को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में उसने गाड़ी की फैंसी नंबर खरीदने की प्लानिंग की। उस दौरान दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सीएचएम-0009 बेचने की डील की। डील के मुताबिक 9.75 लाख पर रुपये पर डील हुई। डील के बाद एडवांस के तौर पर शिकायतकर्ता ने 2.05 लाख रुपये आरोपियों के अलग-अलग बैंक खाता में ट्रांसफर किए।
इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को फैंसी नंबर ट्रांसफर के लिए चंडीगढ़ आरएलए में आवेदन दे दिया और जल्द ही नंबर ट्रांसफर होने का आश्वासन दिया। कई माह बीतने के बाद ना ही शिकायतकर्ता को फैंसी नंबर मिला और ना ही शिकायतकर्ता का पैसा वापस मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सेक्टर -5 पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें