फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, छठा 'मेगा जॉब फेस्ट' सितंबर में लगेगा, फायदा उठाएं

Fri, 31 Jul 2020 01:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने ‘घर-घर रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य भर में 24 से 30 सितंबर तक 6वें राज्यस्तरीय मेगा रोजगार मेला लगाने का फैसला किया है। वीरवार को यहां पंजाब के रोजगार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों के अनुसार कोविड -19 संबंधी जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए रोजगार मेलों द्वारा सभी जिलों के नौजवानों को रोजगार के मौके मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल इन रोजगार मेलों के लिए वर्चुअल और फिजिकल दोनों प्लेटफार्म इस्तेमाल किए जाएंगे। मेले लगाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सिर्फ ऐसे स्थानों की चयन किया जाएगा, जहां कोविड -19 संबंधी जारी प्रोटोकाल और दिशा-निर्देशों की पालना को यकीनी बनाया जा सके। विभाग को इस साल करवाए जाने वाले रोजगार मेलों के लिए 75,000 नौकरियों की व्यवस्था करने की हिदायत की गई है।

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य, दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निजी क्षेत्र के नियोजकों तक पहुंच करेंगे। नियोजकों से विवरण एकत्रित किए जाएंगे कि वह वर्चुअल इंटरव्यू, समूह में विचार-विमर्श, ऑनलाइन टेस्ट आदि करना चाहते हैं या फिजिकल इंटरव्यू, समूह में विचार विमर्श व टेस्ट आदि या दोनों का सुमेल चाहते हैं। जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो ऑनलाइन इंटरव्यू के मामले में नियोजकों और नौकरी तलाश रहे नौजवानों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के प्रयोग संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


उम्मीदवार और नियोजक जिनके पास ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए साधन व टेक्नोलॉजी नहीं है, उनको कोविड -19 के प्रोटोकाल के अनुसार जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो के दफ्तर में ऐसे इंटरव्यू संबंधी सुविधा प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो की तरफ से नौकरी तलाश रहे कम से कम 1,50,000 नौजवानों को रोजगार मेलों में शामिल होने संबंधी विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय स्व-रोजगार जागरूकता मुहिम भी अक्तूबर में चलाई जाएगी। इस दौरान स्व-रोजगार के लिए नौजवानों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नौकरी तलाश रहे नौजवानों और नियोजकों से एकत्रित किए नौकरियों के सभी विवरण www.pgrkam.com पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें