फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन : पूर्व विधायक के पीए की गैस एजेंसी में लूट, पिस्तौल के बल पर 2.56 लाख रुपये ले गए तीन लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव रसूलपुर के पास संदीप गैस एजेंसी में दाखिल होकर तीन लुटेरों ने वारदात की। लुटेरे पिस्तौल के बल पर 2.56 लाख रुपये लूट कर ले गए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के पीए संदीप सिंह सुग्गा ने बताया कि गांव अलादीनपुर में वह अपनी गैस एजेंसी पर बैठे थे। दोपहर के समय तीन नकाबपोश लुटेरे एजेंसी में दाखिल हुए उनके पास पिस्तौल थे। आरोपियों ने एजेंसी के मैनेजर गुरप्रीत सिंह से 2.56 लाख रुपये लूटे और बाइक पर फरार हो गए। गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे बिजली बंद होने कारण काम नहीं कर रहे थे।
थाना सदर प्रभारी सुखबीर सिंह व ड्यूटी अफसर बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई गई, परंतु आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया। बता दें कि 10 दिन पहले संदीप सिंह सुग्गा के बेटे से सेवन स्टार होटल के पास तीन लुटेरों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिए थे। जांच अधिकारी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें