फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैसा न देने पर लुटेरों ने दुकानदार के पैर में गोली मार किया जख्मी

Thu, 05 Jun 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के गांधी रोड स्थित एक किराने का दुकान पर बुधवार की देर रात दो थार गाड़ी में आए नकाबपोश लुटेरों ने दुकानदार को बंदूक दिखाकर पैसा लूटने की कोशिश की। दुकानदार के विरोध करने पर उसके दोनों पैर पर गोली मारकर फरार हो गए।
दुकानदार को जख्मी हालत में मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी खंगाल रही है। जख्मी दुकानदार सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात 9:30 बजे के दो लुटेरे थार गाड़ी में आए और एक नकाबपोश दुकान के अंदर आ गया और कहा कि जितना पैसा है निकाल दे नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने उसे धक्का मारकर दुकान से निकालने की कोशिश की तो उन्होंने एक गोली चलाई जो उन्हें नहीं लगी। बाद में उनके दोनों पैर पर दो गोली मारकर मोबाइल छीनकर वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि बुधवार देर रात मोगा के गांधी रोड स्थित एजी मार्ट नाम से एक किराने की दुकान पर आए दुकानदार सुरेंद्र पाल सिंह के ऊपर फायरिंग की कुल तीन फायरिंग में से दो सुरेंद्र पाल सिंह की टांगों में लगी हैं। दो लुटेरे थार गाड़ी में आए थे। दुकान से गल्ले और मोबाइल ले गए, पैसा कितना था यह जांच के बाद पता चलेगा। मोगा सिटी थाने में मामला दर्ज करके बाकी पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। लुटेरों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें