फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों की पिछले कुछ दिन से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। रविवार को पट्टी में परिवहन मंत्री ने कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक की जिसमें हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था उन्हें बहाल किया जाएगा और कर्मचारियों की बाकी जायज मांगों का भी जल्द समाधान किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा लाई जा रही नई बसों के संबंध में कर्मचारी यूनियनें दखलअंदाजी नहीं करेंगी। डिपो स्तर पर जो कर्मचारी किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल पाए गए उनके मामलों में यूनियनें बिना वजह दखल नहीं देंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है वहीं राज्य के लोगों और यात्रियों के हितों का भी पूरा ध्यान रख रही है। मंत्री ने कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे जनहित में अपनी सेवाएं दें और सरकार भी कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखेगी। भुल्लर ने बताया कि राज्य में सरकारी बस सेवा बहाल हो गई है। हर मुश्किल मामले का हल बातचीत के माध्यम से निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें