फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अप्रैल माह का अब तक वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो में एचकेआरएन के तहत कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों को अप्रैल माह का अब तक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विभाग से जल्द वेतन जारी करने की मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने और घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों से उधार लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि महंगाई के दौर में बिना वेतन परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें