फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजमार्ग नंबर 7 से गांव बूंगा तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 से गांव बूंगा तक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक सड़क निर्माण न किए जाने से क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष है। क्षेत्रवासी करीब दो माह से इस अधूरी निर्माणाधीन सड़क को झेल रहे हैं। इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों का हर रोज अपने कार्यों के लिए आना-जाना रहता है। ठेकेदार द्वारा अभी तक सिर्फ गटका ही डाला गया है, इसके अलावा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। सड़क पर गटका पड़ा होने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और उन्हें धूल भरे वातावरण में रहना पड़ रहा है। हालांकि पानी का छिड़काव भी किया जाता है लेकिन कई बार पानी का ज्यादा छिड़काव किए जाने के कारण कीचड़ होने से पैदल चलने वाले लोगों को फिसलने से चोटिल भी होना पडता हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए पूर्व विधायक एवं पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नारियल फोड़ने के बाद कोई सुध नहीं ली है। लोगों ने मुख्यमंत्री से सड़क कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



गटके से राहगीर परेशान

सड़क पर पड़े गटके से दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - नरेश गुप्ता कोट
मरीजों के लिए सड़क बनी सिरदर्द



सड़क पर उड़ती धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्हें अपने घरों की साफ- सफाई करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं की हालत इस निर्माणाधीन सड़क पर और ज्यादा गंभीर बन जाती है।- संजीव खुल्लर



रात में समस्या गंभीर

गुरदीप राणा बलौटी ने कहा कि इस सड़क पर गटका दूर तक बिखरा पड़ा हुआ है। दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को हर समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। रात के समय यह समस्या और भी ज्यादा गम्भीर बन जाती है।
विज्ञापन




तारकोल फरवरी में डाला जाएगा
इस सड़क पर तारकोल डालने का कार्य फरवरी माह में किया जाएगा। गांव वाले क्षेत्र में फिलहाल पेवर ब्लॉक लगा दिए जाएंगे जिससे लोगों को धूल से राहत मिल जाएगी।- जेई नरेश, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें