पंचायतों को विशेष फंड देने और संवेदनशील इलाकों में एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरसात के बाद कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार और प्रशासन से समय रहते फॉगिंग व मच्छर नियंत्रण अभियान तेज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात के बाद डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
प्रदीप चौधरी ने पंचायतों को विशेष फंड देकर गांवों में नियमित फॉगिंग कराने और नगर परिषद के वार्डों में पार्षदों के समन्वय से अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने पिछले वर्षों में डेंगू-मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और नियमित फॉगिंग कराने पर जोर दिया। साथ ही जलभराव वाले स्थानों और नालियों की तत्काल सफाई की मांग की।