फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोमांचक मुकाबले में रिजेस स्ट्राइकर्स की जीत, रविंदर बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ा वॉरियर्स को 3 रन से हराया, आखिरी ओवर तक चला कांटे का मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विंटर विल 2 विन कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रिजेस स्ट्राइकर्स ने गरुड़ा वॉरियर्स को 3 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में रविंदर के शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई।

विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में गरुड़ा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए रिजेस स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। मनीष ने 40 और डॉ. परदीप ने 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरुड़ा वॉरियर्स की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन 20 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। रोहित ने 60 और अनिल लुबाना ने 61 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंत में 3 रन से चूक गए।

रिजेस स्ट्राइकर्स की ओर से रविंदर ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें