फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-4 निवासी सेवानिवृत्त मेजर जनरल लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेना से सेवानिवृत्त सेक्टर-4 निवासी मेजर जनरल बीपीएस विर्क में लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर पति को जल्द ढूंढने की मांग की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी गुरकनवाल विर्क ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को वह चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में गई थीं। उसी दौरान उनके पति घर से कहीं चले गए। शाम को उनके मोबाइल नंबर से एक संदेश आया जिसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। शिकायतकर्ता ने सभी रिश्तेदारों और जानकारों से संपर्क किया लेकिन उनके पति के बारे में जानकारी नहीं मिली। लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के चलते परिवार बेहद चिंतित है। गुरकनवाल विर्क ने पुलिस से आग्रह किया है कि पति के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए। केस की जांच सेक्टर-2 चौकी के कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मेजर जनरल की तलाश के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें