बरवाला। जलौली टोल प्लाजा के नजदीकी गांव सुल्तानपुर के निवासियों ने अपने वाहनों का टोल फ्री कराने के लिए सरपंच परमजीत राणा की अगुवाई में टोल प्लाजा के मैनेजर अमित त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा और अपने गांव के वाहनों का टोल फ्री करने की मांग की।इस अवसर पर सरपंच परमजीत राणा ने बताया कि उनका गांव सुल्तानपुर और जलौली की पहले एक ही पंचायत थी दोनों गांवों के बीच चंद कदमों का फासला है और टोल प्लाजा से भी उनका गांव मुश्किल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है उसके बावजूद भी सुल्तानपुर गांव के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है जबकि जलौली गांव के सभी वाहनों का टोल फ्री है।
समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे
टोल फ्री करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है वह सुल्तानपुर गांव के लोगों की मांग से जल्द उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर उनकी समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करेंगे।- अमित त्रिपाठी,टोल प्लाजा मैनेजर