फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घायल घोड़ा पछाड़ सांप को बचाकर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई वर्षों से नि:शुल्क सांप पकड़ रहे हनी सिंह, चोटिल सांप की मरहम-पट्टी कर सुरक्षित छोड़ा
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में भारत नगर, शर्मा कॉलोनी, रेलवे वर्कशॉप और अन्य इलाकों से कई सांपों का किया रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। घायल घोड़ा पछाड़ सांप को बचाकर जंगल में छोड़ने वाले ऑटो चालक हनी सिंह क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। कई वर्षों से नि:शुल्क सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ रहे हनी सिंह ने वीरवार को एक चोटिल सांप का रेस्क्यू कर उसकी मरहम-पट्टी भी की।
पेशे से ऑटो चालक हनी सिंह समाजसेवा के रूप में सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर, दुकान, गोदाम या अन्य स्थानों पर सांप दिखाई देने पर लोग उन्हें फोन करते हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लेते हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं और अब तक हजारों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन

हनी सिंह के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों के दौरान उन्होंने भारत नगर, शर्मा कॉलोनी, रेलवे वर्कशॉप और गुरुद्वारे के सामने स्थित कॉलोनी समेत कई स्थानों से सांपों को सुरक्षित पकड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को टगरा स्थित एक पैलेस के गोदाम में सांप घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े चार फीट लंबे घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जांच के दौरान सांप के शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने उसकी मरहम-पट्टी की और उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें