फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पोर्टल नहीं खुला तो 24 अगस्त को विधानसभा कूच करेंगे निर्माण मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्यादान समेत कई योजनाओं के फार्म एक साल से लंबित, सरकार पर मजदूर हितों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

मोरनी में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा, सरकार और प्रशासन को दी गई लिखित सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। निर्माण मजदूरों ने लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार को चेतावनी देते हुए 24 अगस्त को विधानसभा कूच करने का ऐलान किया है। मजदूर नेताओं का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े पोर्टल के कारण मजदूर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। यदि सरकार ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर के निर्माण मजदूर आंदोलन तेज करेंगे।
मोरनी ब्लॉक के निर्माण मजदूरों की बैठक किला घाट में पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि निर्माण मजदूरों का पोर्टल लंबे समय से बंद है। इसके कारण एक वर्ष से अधिक समय से कन्यादान सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। इससे हजारों मजदूर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि मजदूरों को फर्जी बताना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने मांग की कि बंद पोर्टल को तुरंत शुरू किया जाए और लंबित आवेदनों का भुगतान जल्द किया जाए। बैठक में मजदूर नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 24 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के निर्माण मजदूर विधानसभा कूच करेंगे। इस संबंध में सरकार और पंचकूला प्रशासन को लिखित सूचना भी दे दी गई है।
विज्ञापन


कोट
निर्माण मजदूरों का पोर्टल लंबे समय से बंद है और एक साल से अधिक समय से कन्यादान सहित विभिन्न योजनाओं के फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 24 अगस्त को विधानसभा कूच किया जाएगा।
- लच्छी राम शर्मा, जिला सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें