फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: 30 नाकों पर तैनात रहेंगे एक हजार जवान

विज्ञापन
हरियाणा के अतिरक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क बैठक लेते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर की सुरक्षा 30 नाके लगाकर की जाएगी। पंचकूला की सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ जबकि शहर में 21 जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। इन नाकों पर एक हजार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर दो कमांडों की रिजर्व बटालियन मधुबन से मांगी गई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर में ट्रैक्टरों का प्रवेश निषेध होगा। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार को पंचकूला पुलिस लाइन में मीटिंग की।
विज्ञापन

मीटिंग में पंचकूला के पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, सहायक पुलिस आयुक्त नूपुर बिश्नोई, एसीपी सतीश कुमार, एसीपी मुकेश कुमार, एसीपी विजय कुमार नेहरा, शहर के सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, पुलिस नाके के इंचार्ज मीटिंग में मौजूद रहे। किसान आंदोलन के चलते पुलिस नाकों पर सतर्क है।
कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए काम करें
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को हर हालत में दुरुस्त रखा जाए। शहर के बाहरी सीमा में नौ नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा 21 नाके शहर में लगाए जाएंगे। नाके लगाए जाने के साथ कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसमें सभी नाकों से पुलिस को अपडेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान आंदोलन को लेकर जिले में शांति बहाली बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से प्लान तैयार किया गया है। किसान आंदोलन के चलते शहर की सीमा के नाकों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस के जवानों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए काम करें। इस दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। पंचकूला जिले में विभिन्न जगहों पर पीसीआर और राइडर तैनात की जाएगी।
ट्रैक्टर रैली को रोकेगी पुलिस
पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने पुलिस बल तैनात रहेगा। किसान आंदोलन के मद्देनजर कुछ संगठनों और असामाजिक तत्वों द्वारा गणतंत्र दिवस के इस महापर्व में व्यवधान पैदा करने वालों पर पुलिस रोक लगाएगी।
इसके लिए दो कमांडों की कंपनी अलग से लगाई गई है। किसान ट्रैक्टर से पंचकूला शहर की तरफ प्रवेश करेंगे तो ट्रैक्टरों को गणतंत्र दिवस पर रोका जाएगा। इन ट्रैक्टरों का प्रवेश पंचकूला में निषेध होगा। नाकों पर जिला पुलिस बल के जवानों की तैनाती दंगा निरोधक यंत्रों के साथ की गई है। प्रत्येक नाके पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
वाटर कैनन और अश्रु गैस दस्ता होगा तैनात
शहर के कई स्थानों पर वाटर कैनन और वज्र गाड़ी को तैनात किया गया है। दंगा निरोधक टीम और अश्रु गैस दस्ता को भी तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि मिलने पर पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गणतंत्र दिवस का समारोह परेड ग्राउंड में होगा। इस कारण सेक्टर-5 में व्यापक तौर पर चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किए गए हैं।
समारोह के पब्लिक इंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वीआईपी एरिया की पूरी देखरेख लोगों को करनी है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा की तरफ से सभी पुलिस अधिकारियों, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों को समारोह शांतिपूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें