फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना से नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। इसमें 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.98 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिले में शनिवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इससे बची आबादी को भी कवर किया जा सके। अभी टेस्ट की संख्या आठ सौ तक है। सीएमओ ने बताया कि चंडी मंदिर में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-6 में एक और सेक्टर-7 में संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
पंचकूला में संक्रमण के 179 मामले
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 15,59,123 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13,693 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10,445 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10,130 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 179 मामले ही कोरोना संक्रमित हैं। जिले में शनिवार को नौ नए संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें