सेक्टर-5 की परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल करतीं महिला पुलिस।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 26 जनवरी को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि 25 जनवरी को प्रात: 9:55 बजे आयोजन स्थल पर फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कोविड के निर्देशों का पालना कर आयोजित किया जाएगा। समारोह में कॉलेज के छात्रों और 15 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली बच्चों द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश होने की स्थिति में सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का वैकल्पिक स्थल के रूप में चयन किया गया है।