फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 15 मीटर सड़क की मरम्मत तीन विभागों के बीच अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के मुख्य गेट के सामने 25 साल से जर्जर मार्ग, सीवरेज लाइन बदलने के बाद ही होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

नगर निगम, एचएसवीपी और पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के बीच फंसा है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) के गेट नंबर-1 के सामने 15 मीटर सड़क का एक हिस्सा पिछले करीब 25 वर्षों से जर्जर पड़ा है। बरसात के दौरान यह हिस्सा तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही प्रभावित होती है। सड़क की मरम्मत का मामला तीन विभागों के बीच समन्वय के अभाव में उलझा हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार सड़क के नीचे करीब 20 वर्ष पुरानी सीवरेज पाइप लाइन बिछी हुई है। सड़क निर्माण से पहले इस लाइन को बदलना जरूरी है। इसके लिए अस्पताल परिसर में खुदाई भी करनी होगी। यही कारण है कि सड़क मरम्मत का कार्य लंबे समय से शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

25 वर्ष पहले जब सिविल अस्पताल में केवल 12 कमरे थे, तब इसी मार्ग से मरीजों का आवागमन होता था। बाद में अस्पताल में ए, बी, सी और डी ब्लॉक बनाए गए, लेकिन सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ। वर्तमान में यह मार्ग मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की मुख्य एंट्री के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। हल्की बारिश में भी यहां पानी भर जाता है और तीमारदारों को मरीजों को गोद में उठाकर ले जाने तक की नौबत आ जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल परिसर के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाना है, जबकि बाहरी सड़क नगर निगम बनाएगा। वहीं अस्पताल परिसर में बिछी पुरानी सीवरेज लाइन को बदलने की जिम्मेदारी एचएसवीपी को सौंपी गई है। इसके लिए प्रस्ताव और एस्टीमेट भेजा जा चुका है तथा बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन


हालांकि तीनों विभागों के बीच समन्वय नहीं बन पाने के कारण मामला फाइलों में उलझा हुआ है और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

कोट
गेट नंबर-1 की सड़क मरम्मत के लिए नगर निगम और पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन को कार्य सौंपा जाना है। अस्पताल परिसर में बिछी सीवरेज पाइप लाइन बदलने के लिए एचएसवीपी को कहा है। सड़क बनने के बाद यदि सीवरेज का कार्य शुरू किया गया तो नुकसान हो सकता है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। -डॉ. राजिंदर सैनी, मेंटेनेंस इंचार्ज, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें