एक लाख अभ्यर्थियों को होगा सीधा लाभ
हरियाणा सरकार के इस फैसले प्रदेश के एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को सीधा लाभ होगा। क्योंकि वर्ष 2015 में एचटेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र इस साल दिसंबर माह तक ही वैध हैं। इसके बाद इनकी सात साल की वैधता खत्म हो जाएगी। सरकार के एचटेट की वैधता उम्रभर करने से इनको राहत मिलेगी। इसके अलावा, एक बार परीक्षा पास करने का बाद अभ्यर्थी को बार-बार परीक्षा नहीं देनी होगी। साथ ही सरकार के उम्र के नियमों के अनुसार शिक्षक भर्ती के लिए दावेदार होगा।
2008 से शुरू हुआ एचटेट, 13 साल किया संषर्घ
हरियाणा में 2008 में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2009 हरियाणा पात्र अध्यापक संघ का गठन हुआ और एचटेट की वैधता पांच साल के बजाय ताउम्र करने का संघर्ष शुरू हुआ। पात्र अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इसके लिए कई आक्रोश रैलियां और आमरन अनशन भी किए। इसके अलावा, हरियाणा सरकार से लेकर केंद्र तक ज्ञापन भेजे गए, ताकि पात्रों को बार-बार परीक्षा न देनी पड़े।
प्रदेश सरकार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की वैधता सात साल से बढ़ाकर उम्रभर करने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन चल रहा है और सरकार पहले ही इसको सैद्धांतिक रूप से मान चुकी है कि बार-बार योग्यता परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। -कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री।