फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में डेंगू के डंक से राहत, मिले दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चार माह बाद डेंगू की डंक से जिले के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। अक्तूबर में डेंगू ने कोरोना को भी मात दे दिया था। इस साल के सबसे ज्यादा मामले डेंगू के अक्तूबर में रिपोर्ट किए गए हैं। नवंबर दूसरे सप्ताह के बाद डेंगू के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को महज दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ये दोनों मरीज पंचकूला सेक्टर 15 और 20 के हैं। इन दोनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है। इसी के साथ पंचकूला में डेंगू का आंकड़ा 832 पहुंच गया है। बता दें कि बुधवार को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में 61 एलाइजा टेस्ट किया गया था। इनमें करीब 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो मरीज पंचकूला के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें