फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
वीरवार को शाम पंचकूला के परशुराम ट्रैफिक लाइट पाॅइंट पर तेज बारिश के बीच गुजरते साइकिल सवार। सं
विज्ञापन
60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, अगले दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में वीरवार शाम तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली और लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसके साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें