फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-5 क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
देर रात 12 से 15 राउंड फायरिंग से दहशत, पेट और कंधे में लगी गोली
विज्ञापन

क्लब से बाहर निकलते ही हमला, दोनों घायलों को पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने क्लब से बाहर निकल रहे दो युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतन लुबाना और एमडीसी निवासी ललित के रूप में हुई है। एक युवक के पेट में जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक क्लब से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर 12 से 15 राउंड फायर किए गए। देर रात अचानक गोलियों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल दोनों युवकों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें