फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेड विंग्स की 112 रन से धमाकेदार जीत, फाइनल की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
जतिन सिंह के 85 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रोनॉट्स इलेवन को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

रेड विंग्स ने 20 ओवर में बनाए 258 रन
अशोक बिष्ट, दीपक और सुभाष ने गेंदबाजी में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 12वें सप्ताह के पहले क्वालिफायर मुकाबले में रेड विंग्स ने ऑस्ट्रोनॉट्स इलेवन को 112 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रेड विंग्स ने एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड विंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जतिन सिंह ने 85 रन की शानदार पारी खेली, जबकि लेवी ने 56 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रोनॉट्स इलेवन की ओर से रोहित त्यागी और करण टिन्ना ने दो-दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को बड़े स्कोर से नहीं रोक सके।
259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रोनॉट्स इलेवन की टीम 18 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। कप्तान जग्गन पंडित ने 47 रन और जगदीश कुमार ने 20 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
रेड विंग्स के कप्तान अशोक बिष्ट ने तीन विकेट झटके। वहीं दीपक और सुभाष ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा।

शानदार बल्लेबाजी के लिए जतिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी 85 रन की पारी टीम की जीत की नींव साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें