फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी केके मिश्रा ने मजदूरों को बांटा राशन, बोले- किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे

Tue, 07 Apr 2020 10:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मजदूरों को बांटा राशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केके मिश्रा ने मंगलवार को पंचकूला में कॉर्पोरेशन की विभिन्न इमारतों के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को राशन सामग्री मुहैया करवाई। मिश्रा ने पुलिस की डायल 100, निफ्ट और बिजली निगम की बिल्डिंग के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को सूखा राशन दिया।

विज्ञापन


राशन बांटते समय पूरी तरह से सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया और मजदूरों को चार-चार फीट की दूरी पर खड़ा करके राशन दिया गया। इस मौके पर एमडी केके मिश्रा ने कहा कि कारपोरेशन के वेलफेयर फंड से मजदूरों को निशुल्क राशन दिया गया है और कहा कि कोरोना की इस महामारी में कारपोरेशन पूरी तरह से मजदूरों के साथ है और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

मिश्रा ने कहा कि इन बिल्डिंगों के काम में लंबे समय से मजदूर काम कर रहे हैं और अब यदि करोना की वजह से इनका काम बंद है तो इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं महसूस करनी चाहिए। इस मौके पर चीफ इंजीनियर संजय महाजन सहित कई अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें