फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: जीत का प्रमाण पत्र नहीं लेने पहुंचे हरभजन सिंह

विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित पंजाब चुनाव आयोग के मुख्यालय में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी सुरिंदर पाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह शुक्रवार को जीत का प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे। इससे चुनाव आयोग के अधिकारियों में उनके नहीं आने पर नाराजगी साफ देखी गई। उनकी अनुपस्थिति में आयोग ने प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र दिया। अन्य निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसदों ने आयोग कार्यालय में पहुंचकर प्रमाण पत्र लिया।
विज्ञापन

पंजाब से राज्यसभा के लिए बिना मुकाबला किए चुने गए पांच उम्मीदवारों में से चार ने स्वयं प्रमाण पत्र हासिल कर लिए हैं, जबकि हरभजन सिंह का प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधि गुलजार चाहल ने प्राप्त किया। सुबह सबसे पहले संजीव अरोड़ा को प्रमाण पत्र राज्य सभा चुनाव पंजाब 2022 के रिटर्निंग अफसर-सह-पंजाब विधानसभा के सचिव सुरिंदर पाल ने सौंपा। इसके बाद संदीप कुमार पाठक कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक के साथ पहुंचे, जिनको सुरिंदर पाल की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। शाम को राघव चड्ढा प्रमाण पत्र लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें