पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल में 53 किलोग्राम में पंचकूला की रजनी ने दादरी की प्रियंका को हराया। जींद की सारिका ने अंबाला की सुहाना को हराया।40 किलोग्राम केटेगरी में पानीपत की प्रीति ने सिरसा की गोरा को हरा दिया। फतेहाबाद की तमन्ना ने हिसार की प्रिया को हराया। कैथल की वंशिका ने भिवानी की राधिका को हराया। 43 किलोग्राम में गुरुग्राम की प्रीति ने हिसार की एकता को हराया। दादरी की रचना ने जींद की जींद की वर्षा को हराया।
46 किलोग्राम केटेगरी में झज्जर की चेतना ने रोहतक की मुस्कान को हराया। करनाल की मनप्रीत ने रेवाड़ी की खुशी को हराया। भिवानी की तन्वी ने कुरुक्षेत्र की मनवी को हराया। 49 किलोग्राम में चरखी दादरी की राखी ने जींद की पलक को हराया।
57 किलोग्राम केटेगरी में सिरसा की पूनम ने कुरुक्षेत्र की वर्षा को हराया। रोहतक की अन्नू ने कैथल की खुशी को हराया। 61 किलोग्राम में भिवानी की मंजीता ने अंबाला की नंदिनी को हराया। पलवल की अंकिता ने कैथल की दीपांशी को हराया। 65 किलोग्राम में पानीपत की कीर्ति ने पलवल की अवना ने हराया। पंचकूला की काजल ने हिसार की विजेता को हराया।
पुरुष 57 किलोग्राम केटेगरी में झज्जर के निर्भर ने फतेहाबाद के महेंद्र को हराया। 70 किलोग्राम में पानीपत के अतुल ने हिसार के सतेंद्र को हराया। 79 किलोग्राम में जींद के अंकित ने पंचकूला के आदित्य को हराया।