फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भ्रष्टाचार उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पावरग्रिड नगल पंचकूला की ओर से गांव अलीपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पावरग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक नरिंदर सिंह और नगर निगम वार्ड नंबर-20 के पार्षद रोहित चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक प्रयासों और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों को ईमानदारी और भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इससे पहले पावरग्रिड अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद रोहित कौशल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से गांव जलौली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें