फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-12 ग्रीन बेल्ट की झाड़ियां साफ करने के निर्देश, गुरुद्वारे के पास से हटेंगी अवैध मीट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं पांच शिकायतें, अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-12 की ग्रीन बेल्ट में मकानों के पीछे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की जल्द सफाई होगी। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सोमवार को समाधान शिविर में आई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पीएमडीए के एसडीओ को जल्द से जल्द सफाई करवाने के निर्देश दिए। वहीं, बुढ़नपुर के गुरुद्वारे के पास अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम को इनके रजिस्ट्रेशन की जांच करने के आदेश दिए।
उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने पांच शिकायतों पर सुनवाई की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बिना देरी किए समाधान करने के निर्देश दिए। बुढ़नपुर के गुरुद्वारे के पास अवैध मीट की दुकानों के कारण साध संगत को आने-जाने में परेशानी होने की शिकायत पर उन्होंने नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों को दुकानों के रजिस्ट्रेशन की जांच करने और बिना रजिस्ट्रेशन चल रही दुकानों को हटाने को कहा। इस अवसर पर नगराधीश जागृति, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, एलडीएम विनोद कुमार, एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज और नीरज चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें