पंचकूला। जिले में लगातार हो रही बारिश से पंचकूला का हाल-बेहाल हो गया। पंचकूला के सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सेक्टर-19 के निवासियों को बारिश के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं, लगातार बारिश के बाद रोड गलियां साफ न होने के कारण बरसाती पानी जल्दी नहीं निकला। इस वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद शहर और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बरसाती पानी से लबालब हो जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचकूला में नगर निगम द्वारा रोड गलियों की लगातार सफाई करवाई जा रही है लेकिन अब तक शहर की रोड गलियां पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी हैं। इस वजह से शनिवार को हुई बारिश के बाद भी विभिन्न सेक्टरों और गांवों की रोड गलियां जाम हो गईं। इस कारण सड़कों पर पानी आ गया। इससे लोगों का रोड पर चलने में परेशानी हुई। शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, सेक्टर-14, 16 में बारिश के कारण पानी मुख्य सड़क से लेकर अंदर तक भर गया।
वहीं औद्योगिक क्षेत्र के एक भाग में ढलान ज्यादा होने के कारण पानी यहां से भी नहीं निकल सका। बारिश के मौसम होने के बाद बंद नहीं किया गया है। बारिश में कई जगह पर गड्ढों का भी पता नहीं लगता है, इसी वजह से लोगों को भारी परेशानी हुई। कुछेक लोगों के वाहन सड़कों पर फंस गए। सेक्टर-19 में बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर पानी कुछ लोगों के मकान तक भी पहुंच गया। जिसकी वजह से लोग पानी निकालने में लगे रहे। वहीं औद्योगिक क्षेत्र से सेक्टर-19 की ओर जाने वाली सड़क पर भी जलभराव होने के कारण वाहनों को यहां से निकलने में दिक्कत आईं।