फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बादी की बारिश : घग्गर, टांगरी और कौशल्या नदी उफान, जिले में कई पेड़ गिरे, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घग्गर, टांगरी और कौशल्या नदी उफान पर होने से कई जगह नुकसान हुआ है। सेक्टर-4 में कार पर पेड़ गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। सेक्टर की सड़कें भी पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। वहीं, कालका, मोरनी, बरवाला ओर रायपुररानी और मोरनी में कई जगह भूस्खलन से सड़कें टूट गई हैं। वहीं, जलभराव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। बरवाला में मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढह गए हैं। प्रशासन ने दिक्कत को देखते हुए जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, स्पोर्ट्स स्टेडियम 4 सितंबर को बंद कर दिए गए हैं। सेक्टर -19 में लोगों के घरों में सीवर जाम हाेने के कारण पानी घुस गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद घग्गर का जलस्तर 49890 क्यूसिक पहुंच गया है। वहीं, टांगरी नदी का जलस्तर 25900 क्यूसिक पहुंच गया है। इसके अलावा कौशल्या डैम से रोजाना एक हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण सभी नदी पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण नदी उफान पर है। नदी किनारे लोग पहुंचकर वीडियो और फोटो खींच रहे हैैं। नदी के किनारे पुलिस तैनात रही और दिनभर लोगों को हटाया गया।

शहर की सड़कें हुईं जलमग्न
पंचकूला में लगातार 24 घंटे मेंं 133 मिमी बारिश हुई है। बारिश के बाद शहर की सड़कें सभी जगह जलमग्न हो गईं। इसमें अभयपुर, सेक्टर-19 में लोगों के घरों में सीवर जाम होने के बाद पानी घुस गया। इस कारण लोग परेशान रहे। वहीं शहर के सेक्टर -19 अंडर पास सहित सेक्टर -5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 14 की सड़कें जलमग्न रहीं। सेक्टर -4 मेंं पेड गिर गया। इसके बाद मौके पर नगर निगम और पुलिस की टीम पहुंच गई। पेड़ को काटकर गाड़ी से हटाया गया। सूरजपुर के पास मल्लाह मोड़ से शिमला जाने वाले रास्ते पर पहाड़ों का मलबा गिर गया था। उसे पुलिस की टीम ने हटाया।
विज्ञापन


अस्पताल में लोग रहे परेशान
सिविल अस्पताल में भी बारिश का असर साफतौर पर दिखा। बारिश के बाद गायनी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड में पानी भर गया। इस कारण मरीज परेशान रहे। बारिश के बाद रिपेयरिंग वर्क के कारण मरीजोंं को अधिक समस्या हो रही है। वहीं मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के सामने पानी भर जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीमें दिनभर लगी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें