फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर खोली बीजेपी सरकार के दावों की पोल- हुडडा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बारिश ने भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं बचा होगा जहां लोगों को बारिश के बाद सीवरेज जाम और जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा हो। गुरुग्राम से लेकर पंचकूला और झज्जर से लेकर कैथल तक हर जगह सड़कें, गलियां, मकान, दुकान और वाहनों के जलमग्न होने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। फतेहाबाद, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों की तस्वीरें देखकर लगता है कि गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं और सड़कें तालाब बन गई हैं।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में हुड्डा ने कहा कि जलभराव से सिर्फ आम जनजीवन ही नहीं बल्कि लोगों के कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लंबे-लंबे पावर कट ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। करनाल समेत कई जिलों में जलभराव की वजह से बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें भी खराब हो गई हैं। सरकार को जल्द ही गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि हालांकि, कागजों में जल निकासी के नाम पर कई परियोजनाएं चल रही हैं। उन पर करोड़ों खर्च करने की बात भी कही जाती है। पूरे प्रदेश से सामने आ रही तस्वीरें बता रही हैं कि जलनिकासी की इन परियोजनाओं के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए हैं। कई जगह नई-नई बनी सीवरेज लाइन और सड़कें एक भी बारिश नहीं झेल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें