फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश ने फिर बढ़ाई मुसीबत, घर-दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरिया के पास गिरे बिजली के दो पोल, कई इलाकों में आपूर्ति ठप पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। 18 अगस्त की बारिश से हुए नुकसान की भरपाई अभी पूरी तरह नहीं हो पाई थी कि शुक्रवार शाम हुई तेज बरसात ने एक बार फिर शहर और आसपास के क्षेत्रों में हालात बिगाड़ दिए। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि ओरिया के पास बिजली के दो पोल गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण एक पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बहता रहा।

बिजली गुल होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
भारी बारिश के चलते गांव ओरिया के पास बिजली के दो पोल गिर गए। इसके कारण ओरिया गांव, आसपास के क्षेत्रों और गुरबक्श कॉलोनी के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार को बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोल खड़े कर आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटी रही। वहीं गौशाला के पास से गुजर रही पानी की पाइपलाइन टूटने से दिनभर पानी बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों और दुकानों में घुसा बरसाती पानी
तेज बारिश के कारण कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। खटीक मोहल्ला निवासी अजय ने बताया कि उनके घर में पानी भरने से सोफा खराब हो गया और बैग में रखे कपड़े भी भीग गए। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलमग्न हो गया। अपर मोहल्ला में भी बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ने से कुछ घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोगों को सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में दोबारा नुकसान की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें