फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश से बदला मौसम, ठंडक बढ़ने से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी देर शाम तक जारी रही, जिससे तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई। बीच-बीच में बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी दिनों में आठ अप्रैल तक बारिश के आसार बने हैं। ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बढ़ गई। हालांकि अचानक बदले मौसम के कारण कुछ जगहों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों में फसल खराब होने का डर देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें