फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में चौकी इंचार्ज पर हमला, अंगुली में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोर्चरी के पीछे अस्थायी रूप से लगाई स्टॉल हाटाने पर भड़का आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और उनके हाथ की एक अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है।
अस्पताल परिसर स्थित पुलिस आउटपोस्ट के इंचार्ज भरतू राम सुबह नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोर्चरी के पीछे एक व्यक्ति को अस्थायी स्टॉल लगाकर मोबाइल कवर बेचते हुए देखा। अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध होने के कारण उन्होंने उसे वहां से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद दो अन्य लोग अपना सामान समेटकर चले गए, लेकिन तीसरा व्यक्ति हटने को तैयार नहीं हुआ। समझाने पर वह भड़क गया और पहले खुद को पत्थर मारकर हंगामा करने लगा। इसके बाद उसने अचानक चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। झड़प के दौरान चौकी इंचार्ज भरतू राम घायल हो गए, जबकि आरोपी भी चोटिल हुआ। सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पिंजौर निवासी संदीप के रूप में की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें