फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित टिकटों की अवैध बिक्री के विरुद्ध रेलवे ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में आरक्षित रेल टिकटों की अवैध रूप से बिक्री के कारण रेल राजस्व को हानि पहुंचाने के साथ ही रेल की छवि को धूमिल करने वाले टिकट के दलालों के विरुद्ध मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की 19 टीमों ने अलग-अलग स्टेशनों के क्षेत्र में सक्रिय इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6 दलालों को कालका, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, सरहिंद और यमुनानगर जगाधरी स्टेशनों से गिरफ्तार किया और रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में इनके विरुद्ध कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह लोग अपने आप को आईआरसीटीसी के प्राधिकृत विक्रेता के रूप में स्वंय को पेश कर विभिन्न फर्जी व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बुक कर के अनाधिकृत रूप से आरक्षित टिकटों की बिक्री करते थे, इससे एक तरफ रेलवे के अधिकृत टिकट विक्रेता को राजस्व के नुकसान के साथ-साथ रेल की छवि भी धूमिल हो रही थी।
कोट
मंडल आगे भी इसी प्रकार के सघन अभियानों को जारी रखेगा और यात्रियों से अपील भी की की कि वह इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को सक्षम अधिकारी के संज्ञान में तुरंत लाएं और इन अवैध तत्वों से दूरी रखते हुए प्राधिकृत वैध तरीके से ही टिकट खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें