फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग के लिए लिंक क्लिक करते ही खाते से निकले 95 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फास्टैग के लिए ऑनलाइन सर्च करने के दौरान सामने आए लिंक पर क्लिक करते ही एक महिला के बैंक खाते से चार विभिन्न ट्रांजेक्शन में कुल 95 हजार रुपये निकल गए। खाते से एक के बाद एक 95 हजार रुपये निकलने से घबराई महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सेक्टर-5 पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सेक्टर-24 निवासी बिंदु भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-11 में बतौर अकाउंटेंट काम करती हैं। फास्टैग के लिए वह पेटीएम एप पर केवाईसी कर रही थी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने सेक्टर-11 के आसपास का नंबर सर्च कर उस पर कॉल की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सामने दिखे नंबर पर कॉल करने पर रिसीवर ने उन्हें उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पूूछा। उन्होंने उसे अपना मोबाइल नंबर बताया। तो आरोपी ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक करने को कहा। फिर आरोपी ने उन्हें दूसरे नंबर पर लिंक भेजने को कहा। महिला द्वारा लिंक भेजने के बाद आरोपी ने उनसे उनके मोबाइल में गूगल-पे इंस्टॉल होने के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि यह एप उनके पास इंस्टॉल है। फिर अचानक उनके मोबाइल पर एक के बाद एक बैंक खाते से रकम विड्रॉ के संदेश आने लगे।
बैंक खाते से 40 हजार, 40 हजार, 3 हजार, 2 हजार, 5 हजार और फिर पांच हजार रुपये निकलते चले गए। महिला ने बैंक में फोन कर बैंक खाता बंद करने को कहा। लेकिन उस दौरान तक 95 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें