फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: पंचकूला में आज से 8 माह के लिए सेक्टर19 की रेलवे क्रासिंग बंद, चुनिए वैकल्पिक रास्ते

Mon, 22 Jul 2019 09:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में रेलवे क्रॉसिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-19 के रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को सोमवार सुबह से अपने गंतव्य तक वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ेगा क्योंकि रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रशासन ने फाटक को सोमवार से 31 मार्च 2020 तक के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में अगले आठ माह तक इस फाटक से गुजरने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वाहन चालकों को सेक्टर-19 और जीरकपुर जाने या उधर से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। रेलवे क्रासिंग बंद होने से लोगों को जहां लंबा चक्कर काटना पड़ेगा, वहीं उन्हें जाम का भी सामना भी करना पड़ेगा। इससे पेट्रोल की खपत बढ़ने से जेब पर भी ढीली करनी पड़ेगी।

बता दें कि सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम के झाम को खत्म करने के लिए आरओबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कांट्रेक्टर की तरफ से पिलर और पायलिंग के कार्य को पूरा कर लिया गया है। अब पिलर पर स्लैब के निर्माण का कार्य शुरू होगा। ऐसे में किसी हैवी मटीरियल गिरने से किसी तरह का नुकसान न हो इसके मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सेक्टर-19 निवासियों की बढ़ी परेशानी

रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना सेक्टर-19 के निवासियों को करना पड़ेगा क्योंकि उन्हें पंचकूला की तरफ आने और फिर इधर से वापस जाने के लिए बलटाना रेलवे क्रासिंग (हरमिलाप नगर) या फिर सेक्टर-20 अंडरपास का सहारा लेना पड़ेगा। इससे यहां भीषण जाम की स्थिति पैदा होने की आशंका है। लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हरमिलाप नगर की इंटरनल रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इससे यहां रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

31 मार्च से पहले रेलवे क्रासिंग को खोलने का दावा
पीडब्ल्यूडी के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगदीश और कांट्रेक्टर नवीन ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को 15 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य को जल्द खत्म करने के लिए ही क्रासिंग से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए निर्माण कार्य को पूरा कर 31 मार्च 2020 से पहले आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

इस रूट से जाने वालों को होगी परेशानी
चंडीगढ़ से पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया से होते हुए सेक्टर-19 और बलटाना जाने वाले लोगों को अब सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए जीरकपुर हाईवे से सेक्टर 19 या बलटाना जाना पड़ेगा। इससे स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों को परेशानी होगी। वहीं, बलटाना स्थित फर्नीचर मार्केट का व्यापार भी प्रभावित हो सकता है।

 
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर एक नजर

- 30 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च आने का अनुमान
- 15 महीने में आरओबी निर्माण कार्य पूरा करने का दावा
- 31 जनवरी 2019 को सीएम ने किया था शिलान्यास
- पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने की थी घोषणा
- 24 घंटे में करीब 46 बार बंद होता है रेलवे क्रासिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें