फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगस्टरों के 572 ठिकानों पर छापे, 330 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/खन्ना। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दो बड़े अभियानों के तहत कार्रवाई की। इसमें गैंगस्टर सहयोगियों और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गैंगस्टरों पर वार अभियान के 220वें दिन 572 ठिकानों पर दबिश दी गई। 330 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन हथियार बरामद हुए। अभियान में अब तक 65,657 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 200 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई हुई, पांच भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी को गैंगस्टर मुक्त पंजाब के लिए यह अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

उधर, युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के 545वें दिन 54 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए। इनसे 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 80 नशीली गोलियां और 900 रुपये ड्रग मनी मिली। इस अभियान में अब तक 76,605 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। छह लोगों को नशामुक्ति उपचार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें