फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पर्पल फ्रॉग क्लब में मारा छापा, हुक्का पिलाते मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद हुक्के। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। देर रात पर्पल फ्रॉग क्लब पर छापा मारकर पुलिस ने छह हुक्के, छह चिलम, दो पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया है। सेक्टर-10 चौकी पुलिस ने क्लब के चंडीगढ़ निवासी मैनेजर रमन और हरदोई निवासी हरिपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे क्लब संचालक पारस के कहने पर लोगों को हुक्का उपलब्ध करवाते हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में एएसआई गुरबचन सिंह ने शुक्रवार की रात हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिलने पर टीम के साथ छापा मारा गया। क्लब का स्टाफ बार में लोगों को हुक्का पिला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी हुक्का पिलाने के कोई लाइसेंस और परमिट उपलब्ध नहीं करवा पाए। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(B), 271 व 272 के अलावा कोटपा एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें