फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास का निर्माण शुरू

विज्ञापन
अंडरपास का काम करते लेबर। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास बनाने का काम शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट 15 करोड़ का है। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएचएआई 40 मीटर का स्पैन बनाएगा। इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन शामिल होंगे। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर होगी। यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास भी बनेगा। यह छह बाय तीन का होगा।
विज्ञापन

इस अंडरपास के निर्माण के बाद सेक्टर-25, 26, 27, 28 सहित आसपास के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इन सेक्टरों की ओर से आने वाली गाड़ियां जिन्हें आईटीबीपी और रामगढ़ की तरफ जाना है, वह सीधा अंडरपास से निकल जाएंगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे अंडरपास के जंक्शन के ऊपर से निकलेगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। जीरकपुर रिंग रोड का ट्रैफिक पीरमुछल्ला के रास्ते पंचकूला में डायवर्ट होने के बाद यहां हादसों के साथ जाम की संभावना भी बनेगी। ऐसे में यह अंडरपास सहायक होगा।

अंडरपास बनाने की क्यों पड़ी जरूरत
पिछले डेढ़ साल में यहां दो लोगों की मौत और 18 लोग घायल हो चुके हैं। अंडरपास बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के पास करीब 20 शिकायतें दी गईं थीं। पार्षद कुलदीप सोही ने बताया कि वह खुद चार बार अथॉरिटी को पत्र लिख चुके हैं। लोगों की मांग को पूर्व विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया। जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जनवरी 2024 में यहां अंडरपास बनाने की मंजूरी दी।
विज्ञापन




सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर 15 करोड़ की लागत से अंडरपास का काम निर्माण किया जा रहा है। अगस्त 2025 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी अंडरपास से जुड़ने वाले स्लीप रोड पर काम चल रहा है। यहां 20-20 मीटर के दो स्पैन बनाए जाएंगे। - राहुल सोखल, उप महाप्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें