फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेचल ने रोते हुए लौटाया ताज, बोलीं- मुझे छूकर कहते थे, यहां से वजन घटाओ

Thu, 29 May 2025 09:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब के जालंधर की 20 वर्षीय मॉडल रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज वापस कर दिया है। रोते हुए उन्होंने कहा कि संस्था को सिर्फ पैसों से मतलब है। रेचल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर 56 मिनट का भावुक वीडियो डाला है। इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रेचल के विरोध के बाद मिस ग्रैंड इंटरनेशनल संगठन ने भी बयान जारी किया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने यह घोषणा की है कि रेचल गुप्ता का मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रेचल गुप्ता ने अपने निर्धारित कर्तव्यों को पूरा नहीं किया। बिना अनुमति बाहरी प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया और ग्वाटेमाला की आधिकारिक यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। इस कारण संगठन ने उनका खिताब वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल संगठन पर टौक्सिक वातावरण, वादा खिलाफी और दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रेचल ने अक्तूबर 2024 में बैंकॉक में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब जीता था। अगस्त 2024 में जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया 2024 प्रतियोगिता में वह विजेता बनीं थीं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बुधवार रात को सोशल मीडिया पर साझा एक भावुक संदेश में रेचल ने लिखा- यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए सही था। मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गर्व और आशा से यह यात्रा शुरू की थी, लेकिन इसके बाद के महीनों में मुझे चुप्पी, अनादर और उपेक्षा का सामना करना पड़ा। रेचल ने कहा कि उन्हें वजन को लेकर परेशान किया जाता था। एक बार उनके पास एक रिप्रेजेंटेटिव को भेजा गया, जो उन्हें अलग-अलग जगह पिंच करके बोल रहा था, ओह तुम्हें यहां से वजन कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें