संवाद न्यूज एजेंंसी
होशियारपुर। डंकी रूट से आस्ट्रेलिया जा रहे तीन युवकों के ईरान में बंधक बनाए जाने के बाद उनके परिवारों ने भय और सदमें का माहौल है। सभी परेशान हैं कि उनके बेटे अब कब और कैसे लौटेंगे। इन तीन युवकों में से एक ंसंगरूर, दूसरा नवांशहर और तीसरा होशियारपुर के गांव भागोवाल का है।
होशियारपुर के गांव भागोवाल के रहने वाले अमृतपाल सिंह (23) के ईरान में बंधक बनाए की खबर मिलने के बाद उनके पिता जोगिंदर सिंह, माता गुरदीप कौर और मामा गुरदेव सिंह परेशान हैं। उन्होंने बताया कि हम इतनी रकम कैसे दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले एक करोड़ रुपये मांगे गए थे लेकिन बाद में हरेक युवक से 18-18 लाख रुपये की रकम मांगी गई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अमृतपाल सिंह पिछले माह होशियारपुर के एजेंटों के माध्यम से आस्ट्रेलिया जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान ईरान पहुंचते ही अमृतपाल सिंह और उसके दो अन्य साथियों को बंधक बना लिया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों को छोड़ने के लिए एजेंट्स ने पहले पीड़ित परिवारों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब परिवार वालों ने कितने पैसे देने में असमर्थता जताई तो वह उनसे 54 लाख रुपए की मांग करने लगे। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह ने आस्ट्रेलिया जाने के लिए होशियारपुर के एजेंटों को कर्ज लेकर पहले 18 लाख रुपए दे दिए थे, अब जब एजेंट्स ने फिरौती मांगी तो वे यह रकम देने में असमर्थ हैं।
उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे अमृतपाल सिंह को एजेंट्स से छुड़वाकर वापस लाया जाए। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन होशियारपुर के एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कथित आरोपी एजेंट धीरज, कमल अटवाल और एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
28 एचएसपी 27
अमृतपाल सिंह की पुरानी तस्वीर।
28 एचएसपी 28
ईरान में बंधक युवक अमृतपाल सिंह के परिजन जानकारी देते हुए।