फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी : रंग दे बसंती थीम पर झूमा पंचकूला, तिरंगामय आया नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 37 स्टॉलों पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों को लगाई प्रदर्शनी, फैजिलपुरिया की धमाकेदार प्रस्तुति से जमकर झूमे लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 में रविवार को देशभक्ति की थीम रंग दे बसंती पर आधारित राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति की प्रस्तुति पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं, स्कूली बच्चों और प्रबुद्ध लोगों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित नो प्लास्टिक यूज का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर राहुल फैजिलपुरिया ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लोग उनके गानों पर जमकर थिरके।
इस कार्यक्रम में फिट इंडिया-फिट हरियाणा-फिट पंचकूला का संदेश दिया गया है। कबड्डी, वॉलीवॉल, बास्केटबाॅल, हॉकी, मुक्केबाजी जैसे खेलों के अलावा गतका , ताईक्वांडो, वुशू, घुड़सवारी, महिलाओं के लिए आयोजित मटका रेस, लेमन रेस, बैग रेस , टग ऑफ वॉर और पतंजलि योग समिति द्वारा योग का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में योगाभ्यास किया और कई खेलों में बच्चों के साथ प्रतिभागिता की। बच्चे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने बीच पाकर खासे उत्साहित नजर आए और। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी व ग्रुप फोटो करवाने की लोगों में होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

साइक्लोथोन करनाल से होगा आरंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार का एक कार्यक्रम साइक्लोथोन एक सितंबर से करनाल से आरंभ होगा। 25 दिन तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश से होकर यमुनानगर में समाप्त होगा। राहगीरी कार्यक्रम का थीम ही इस वर्ष रंग दे बसंती रखा गया है। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा होने के कारण राहगीरी स्थल तिरंगामय नजर आ रहा था।मुख्यमंत्री ने भी मंच पर रंग दे बसंती चोला... गीत गाकर युवाओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीता के श्लोक भी पढ़ा।


महिला समूहों ने 37 स्टॉलों पर लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी
कार्यक्रम में देशभक्ति और स्वास्थ्य लाभ संबंधी 37 स्टॉल लगाए गए थे। कई महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शनी में रखा था। मुख्यमंत्री ने स्वयं रीयूजेबल बैग के स्टॉल पर जाकर लोगों को ‘नो प्लास्टिक यूज‘ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 55 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह हैं। वे अपने उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संदेश भी देते हैं। सरकार भी समय-समय पर ऋण उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के लिए साझा बाजार की अवधारणा पर काम किया जा रहा है। हर जिले में पोटा केबिन उपलब्ध करवाए जाएंगे जहां पर वे अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

हरियाणा के युवा वैज्ञानिक भी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग करने के बाद भारत दुनिया का सिरमौर बन गया है। यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों को भी जाता है। इस मिशन में हरियाणा का भी योगदान था। रोहतक के नटबोल्ट, रेवाड़ी की केबल, अंबाला के वैज्ञानिक उपकरणों के साथ-साथ हरियाणा अंबाला, भिवानी , हिसार के युवा वैज्ञानिक भी इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों के समूहों की अध्यक्षता कर प्रधानमंत्री ने भारत को एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन




इस अवसर पर पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी पंकज नैन, उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी सीएम सिक्योरिटी सुमेर सिंह, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, एसडीएम ममता शर्मा, सीएमजीजीए कम्युनिटी आउटरीच मुख्यमंत्री कार्यालय कंसल्टेंट पंखुड़ी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा महिला बाल विकास परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें