फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गांव अभयपुर के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने फुटपाथ पर खड़ी दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पास में खड़े दो पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मियों ने आरोपी चालक को तुरंत पकड़ किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को अमरटैक्स चौक की तरफ से एक क्रेटा कार चालक सेक्टर-19 की तेजी से कार चलाते जा रहा था। जब वह गांव अभयपुर के समीप पहुंचा तो फुटपाथ पर खड़ी ईनोवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईनोवा कार दूसरी कार से टकरा गई। पास में सेक्टर-19 पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। वे भी कार की चपेट में आने से बच गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार चालक को काबू कर लिया। सेक्टर-19 पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें