फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रचनात्मकता और परंपरा से सराबोर रहा पीयू का जोनल यूथ फेस्टिवल

Wed, 15 Oct 2025 09:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में पंजाब विश्वविद्यालय के 66वें जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का दूसरा दिन विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक और रंगमंचीय प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। प्रतियोगिताओं में स्किट, मिमिक्री, माइम, वन एक्ट प्ले, हिस्ट्रॉनिक्स, भांड, डिबेट, वाद-विवाद, काव्य पाठ, मुहावरेदार बातचीत और क्विज जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी अभिनेत्री पद्मश्री निर्मल ऋषि, पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ के चेयरमैन स्वर्णजीत सवी, एसीपी डिटेक्टिव हर्षप्रीत सिंह तथा पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व निदेशक अमरजीत सिंह ग्रेवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फेस्टिवल में 25 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में युवाओं की रचनात्मकता और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जहां परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम देखने को मिला। यह चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 14 से प्रारंभ हुआ है और 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान भजन प्रतियोगिता में बीसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लुधियाना पहले, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहे। गुरु शबद गायन में मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, लुधियाना पहले, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर दूसरे और जीएचजी खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गुरुसर सधार तीसरे स्थान पर रहे। फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में गिद्धा, भांगड़ा, लोक नृत्य, लोकगीत और नाटक जैसी प्रस्तुतियां होंगी, जो पंजाबी लोक-संस्कृति की झलक पेश करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें