फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीनों मंडियों में 26631 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले की तीन मंडियों में अब तक 26631 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 23490 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक हैफेड की तरफ से 13940 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से 12691 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और हैफेड की तरफ से 11330 मीट्रिक टन गेहूं और हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 12160 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को जिले की तीनों मंडियों में कुल 220 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। 950 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है। पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 10 मीट्रिक टन, बरवाला अनाज मंडी में 120 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रायपुररानी अनाज मंडी में 90 मीट्रिक टन गेहूं की हैफेड द्वारा खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें